अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. रामनवमी की तैयारियां भी जोरों पर है. इस बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या का दौरा करेंगे. योगी रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन-पूजन करेंगे. उसके बाद चैत्र रामनवमी मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

सीएम योगी अयोध्या के कुछ वरिष्ठ संतो से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद बलरामपुर जाएंगे, जहां मां पाटेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और रात में वहीं रुकेंगे. उसके बाद सिद्धार्थनगर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे.

दिसंबर 2023 में मंदिर में विराजमान होंगे रामलला
मंदिर निर्माण में कोई देरी न हो इसलिए जयपुर-राजस्थान के कारखाने से तराशे गए पत्थर अयोध्या आने लगे हैं. एक ट्रक में सिर्फ 5 से 6 पत्थर ही लाए जा रहे हैं, जिससे उनको कोई नुकसान न हो. ऐसे लगभग 200 तराशे गए पत्थरों की खेप राम मंदिर के परिसर तक पहुंच चुकी है. फर्श के बाद गर्भगृह का निर्माण शुरू होगा. दिसंबर 2023 में रामलला मंदिर में विराजमान होंगे और फिर वहीं पर भक्त अपने भगवान का दर्शन कर सकेंगे. इस बीच दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आज पहली बार अयोध्या का दौरा करेंगे.

राम मंदिर निर्माण के बीच रामलला के अस्थाई मंदिर में नवरात्रि और रामनवमी की तैयारियां भी जोरों पर हैं. नवरात्रि के मौके पर कलश स्थापना के लिए एक भक्त ने चांदी की चौकी और चरण भेंट की है. जिसका कुल वजन 12 किलो है. इसी चौकी पर नवरात्रि में कलश स्थापना की जाएगी. भक्त का नाम बाबूलाल महाजन है जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-
इमरान खान ने US पर लगाया सरकार गिराने की साजिश का आरोप, कहा- 7 मार्च को आई चिट्ठी; अमेरिका ने आरोपों को खारिज किया

परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी आज छात्रों को देंगे सफलता का गुर, परीक्षा के दौरान तनाव से बचने का भी देंगे मंत्र

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया