देशभर में रंगों का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. लोग होली के मौके पर रंगों में सराबोर दिख रहे हैं. अलग-अलग अंदाज में लोग इसे मनाते हुए नजर आ रहे हैं. कहीं होली के गाने के बीच लोग झूमकर इसे मना रहे हैं तो कहीं फूलों के साथ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई राजनेताओं ने इस खास मौके पर देशवासियों को होली की बधाई दी है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए.

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2022

तो वहीं इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली की देशवासियों को बधाई देते हुए इसे सौहार्द का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा- होली पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ. हर्ष, उल्लास और सौहार्द का प्रतीक यह उत्सव आपके जीवन में नए उमंग और उत्साह का संचार करे.

गृह मंत्री की देशवासियों को बधाई

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के इस त्योहार के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए लोगों के जीवन में सुख-शांति की कामना की. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे.

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे। pic.twitter.com/QkaEAegh0i
— Amit Shah (@AmitShah) March 18, 2022

तो वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी होली की बधाई दी. उन्होंने कहा- सभी देशवासियों को रंग, उमंग और सद्भाव के पावन पर्व ‘होली’ की हार्दिक शुभकामनाएं। होली का यह मंगल पर्व, सभी के जीवन में अपनों का प्यार बनाए रखे, आपसी भाईचारा बढ़े और हर देशवासी राष्ट्रनिर्माण की भावना से प्रेरित होकर आगे बढ़े, ईश्वर से यही कामना करता हूँ.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली