नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच टीकाकरण के मोर्चे से एक अच्छी खबर आयी है. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर नया रिकॉर्ड बना है. भारत ने एक दिन में 1 करोड 32 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड दिया.

31 अगस्त को एक एक ही दिन में 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 266 डोज लगाई गईं. इनमें 1 करोड़ 35 हजार 652 पहली डोज और 32 लाख 9 हजार 614 दूसरी डोज शामिल हैं, इसके साथ ही भारत ने अबतक 65 करोड़ 32 लाख डोज दे दिए है.

भारत में कुल डोज का ये आंकड़ा कितना बड़ा है इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि यह अमेरिका की कुल आबादी का दोगुना है. यानी भारत ने अकेले अब तक अमेरिका की दोगुनी आबादी के बराबर वैक्सीन डोज लगाए हैं.

पिछले एक हफ्ते में भारत ने हर रोज औसतन 74 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए हैं. जाहिर है दुनिया में आज कोई भी देश इतनी तेजी से हर रोज वैक्सीन नहीं लगा रहा है, जितनी तेजी से भारत लगा रहा है.

हर दिन सबसे अधिक टीके लगाने के मामले में आज भारत पहले नंबर पर है. भारत के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है. लेकिन यह भारत के 74.09 लाख हर दिन वैक्सीन लगाने के मुकाबले एक चौथाई से भी कम यानी हर रोज 17.04 लाख वैक्सीन डोज लगा रहा है.

वैक्सीन लगाने के मामले में भारत ने सबसे कम समय यानी 114 दिनों में 17 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज देकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जबकि 17 करोड़ डोज देने में अमेरिका को 115 दिन लगे थे और चीन को 119 दिन.

हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 100 प्रतिशत लोगों को पहला डोज लग गया है. इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देंगे तो सीएम जयराम ठाकुर ने दुर्गम इलाकों में जाकर वैक्सीनेशन करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों लोगों को बधाई दी है.

एमपी का इंदौर भी पहले डोज के मामले में 100 फीसद वैक्सीनेट हो गया है. भारत के कम से कम आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां की 75 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है.

यह भी पढ़ें…
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर जीत लेकिन पंजशीर घाटी में भारी विरोध, तालिबान के आठ लड़ाके हुए ढेर

Exclusive: ईरान की तर्ज पर जल्द तालिबान कर सकता है सरकार का गठन, इन्हें मिल सकती है सुप्रीम लीडर और PM की कुर्सी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया