Nitin Gadkari Petrol-Diesel Price Hike: देश में पिछले पांच दिनों के अंदर आज चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल और डीजल 80 पैसे महंगा हुआ है. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर एबीपी न्यूज़ ने जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सवाल किया तो उन्होंने इसे सही ठहराया. जानिए नितिन गडकरी ने ईंधन की कीमतें बढ़ने के पीछे क्या कारण बताया.

तेल की कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ीं- गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने ‘एबीपी नेटवर्क’ के सम्मेलन ‘आइडियाज ऑफ इंडिया’ में ‘न्यू इंडिया, न्यू मेनिफेस्टो-सबका साथ, सबका विकास’ सत्र में कहा, ‘‘भारत में 80 फीसदी तेल आयात किया जाता है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ”हम 2004 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिसके साथ हमें स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना खुद का ईंधन बनाने की जरूरत है.”

पिछले 5 दिनों के अंदर चौथी बार बढ़े के दाम

बता दें कि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98 रुपए 61 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 89 रुपए 87 पैसे हो गई है. कल भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 29 पैसे

देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 29 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 97 रुपए 49 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 84 पैसे और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें-

अनिल अंबानी का बड़ा फैसला, आर-पावर और आर-इंफ्रा के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

ABP Ideas of India: ‘मुंबई में तीन लेयर के फ्लाईओवर चाहिए’, बोले नितिन गडकरी, बुलडोजर बाबा और हिंदुत्व पर कही बड़ी बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया