प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री करने वाले एक शख्स को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिमिक्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्ऱवाई की. मामला ओमती थाना क्षेत्र का है. ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि हमारे सामने एक वीडियो आया जिसमें छोटी ओमती निवासी आदिल अली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री कर रहा था. यह अशोभनीय था, हमने खुद ही मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार किया.

क्या है मामला

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें कुछ लड़के बैठे थे. इनमें से 1 लड़का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नकल उतारने लगा. वह उनकी मिमिक्री कर रहा था. उसके साथ बैठे दोस्तों में से एक ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. इसके बाद वीडियो सामने आते ही पुलिस भी हरकत में आई और मामले का खुद ही संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए युवक को अरेस्ट भी कर लिया.

प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की मिमिक्री के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक शख्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ़्तार किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है: एसपीएस बघेल, थाना प्रभारी, छोटी ओमती, जबलपुर (18.04) pic.twitter.com/jJRguTvDmQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2022

किसी साथी ने ही वीडियो किया वायरल

इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह लड़के के किसी दोस्त ने ही बनाया है. वीडियो में सभी दोस्त साथ होते हैं. अचानक इनमें से आदिल नाम के लड़के की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें

लाउडस्पीकर विवाद पर आज महाराष्ट्र DGP, कमिश्नर और IG रेंज की बैठक, गृहमंत्री ने नियम और कड़े करने के दिए थे निर्देश

साजिश के तहत जहांगीरपुरी में भड़काई गई हिंसा, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें