उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए जहां वोट डाले जा रहे हैं, वहीं चौथे चरण के प्रचार में तेजी आ गई है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज उन्नाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर वार किए. अखिलेश यादव ने कहा कि आज मैंने भी अपना वोट साइकिल पर डाल दिया है. हवा आज बहुत तेज चल रही है. आज हवा के सामने हेलीकॉप्टर भी धीमे उड़ रहा था, लेकिन साइकिल की रफ्तार बहुत तेज है.

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे लिए कहते हैं कि हम 12 बजे सोकर जगते हैं. क्या दुरबीन से देखते हैं बाबाजी, हम भी देखते हैं कि उनके घर पर धुआं उड़ता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र, बीएड, बीपीएड के हमारे साथियों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. 69000 भर्ती वालों को आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. हमारे बाबा सीएम ने नौजवानों के सपने तोड़ दिए. बाबा सीएम 24 घंटे काम करते है इसीलिए इतने लोग बेरोजगार हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का विकास भाजपा ने रोका है. इनका हर वादा जुमला निकला. इन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे. कोई फसल एमएसपी पर खरीदी हो तो बता दो आप. ठंडे हो गए भाजपा वाले. जैसे-जैसे वोट पड़ रहा है इनके नेता सुन्न पड़ते जा रहे हैं. जिस समय उन्नाव की जनता वोट डालेगी ये लोग शून्य हो जाएंगे. अंतिम चरण में भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे. अगर भाजपा दोबारा आ गई सत्ता में तो ₹200 में पेट्रोल बेचेगी याद रखना. ये लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे. पहले और दूसरे चरण के बाद ये ठंडे पड़ गए. और जब बांगरमऊ वाले वोट डालेंगे तो जो धुआं उड़ाते हैं वो धुआं हो जाएंगे.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने जब चुनाव प्रचार शुरू किया तो डोर टू डोर कैंपेन किया, लेकिन जब जनता का आक्रोश देखा तो दूर-दूर से प्रचार करने लगे. भाजपा ने सिलेंडर इतना महंगा कर दिया है कि कोई गरीब सिलेंडर नहीं भरवा सकता. बाबा मुख्यमंत्री ने ऐसी तस्वीर लगा दी फेसबुक पर कि खुद पूरब देख रहे हैं और जनता पश्चिम. इससे पता चला कि इन्हें स्मार्टफोन भी चलाना नहीं आता है.

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने तय किया है कि सरकार बनने पर 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में रोजगार देंगे. 10 वीं और 12 वें के बाद ट्रेनिंग देकर नौजवानों को रोजगार देने की व्यवस्था करेंगे. चुनाव हो रहा उन्नाव में और बात कर रहे हैं आतंकवाद की, अरे यहां के किसान को खाद चाहिए, फसल का दाम चाहिए. सपा ने तय किया है कि 300 यूनिट तक कोई बिल नहीं देना पड़ेगा. भाजपा की सरकार में बिजली बिल आने पर करेंट लगता है. साइकिल पर वोट देकर ही भाजपा सरकार हटेगी. आपका आभार. इस उम्मीद से कि जब आप अपना वोट डालेंगे तो भाजपा सरकार के समय दी गई तकलीफों को याद रख कर के.

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पिस्तौल-मैगजीन समेत अस्ला बारूद बरामद

ये भी पढ़ें- Punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग आज, अमरिंदर-सिद्धू और चन्नी समेत इन नेताओं की किस्मत दांव पर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली