नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, कहा- पूरा देश देख रहा महाराष्ट्र में क्या हो रहा

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. नवाब मलिक को मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. महा अघाड़ी सरकार के नेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है.

संजय राउत ने कहा, ‘केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. इसमें राजनीतिक बदले की भावना क्या है, ये सबको मालूम है. महाराष्ट्र में क्या हो रहा है, ये पूरा देश देख रहा है. ये कानून की लड़ाई है और राजनीतिक लड़ाई भी है. दोनों लड़ाई हम लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें- Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद इस अंदाज में नजर आए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक, बोले- लड़ूंगा, डरूंगा नहीं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News