
<p style="text-align: justify;">NCP नेता नवाब मलिक को बुधवार सुबह 5 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. इस पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पवार ने कहा, नवाब मलिक लगातार केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है. शरद पवार ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है. </p> <p style="text-align: justify;">जानकारी के मुताबिक़ दाऊद मामले में ED जो इन्वेस्टिगेशन कर रही है, उसको लेकर नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक नवाब मलिक को डिटेन या अरेस्ट नहीं किया गया है. नवाब मलिक को समन भेजा गया था</p> <p style="text-align: justify;">सूत्रों ने बताया, दाऊद इब्राहिम का भाई इक़बाल कासकर के बयान में ED को ऐसा कुछ मिला जो नवाब मलिक की ओर इशारा करता है जिसके बाद मलिक को समन भेजा गया. यह बयान किसी ज़मीन के सौदे से संबंधित बताया जा रहा है. </p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






