शिवसेना के सांसद संजय राउत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय नागपुर के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को यहां पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि शिवसेना एक प्रखर हिंदूवादी पार्टी थी, है और कल भी रहेगी.

संजय राउत ने कहा, ‘शिवसेना एक प्रखर हिंदूवादी पार्टी थी, है और कल भी रहेगी. राजनीतिक विचारधारा का सवाल BJP से पूछना चाहिए, जब कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ BJP ने सरकार बनाई तब इनकी राजनीतिक विचारधारा कहां गई? मेरे पास ऐसे कई सवाल हैं लेकिन मैं वो नहीं कहना चाहता.'

बता दें कि महानगरपालिका चुनावों को देखते हुए शिवसेना के सभी सांसद महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाडा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत चार दिनों के दौरे पर हैं. सांसदों का ये दौरा आज से शुरू हुआ है. इसी सिलसिले में संजय राउत नागपुर पहुंचे.

Shiv Sena was a Hindutva party and will always remain the same. The question of political ideology should be asked to BJP when they formed govt with Mehbooba Mufti in Kashmir, where did their political ideology go? I’ve many such questions: Shiv Sena leader Sanjay Raut in Nagpur pic.twitter.com/KWFZJBCeV7
— ANI (@ANI) March 22, 2022

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक को लेकर भी जवाब दिया. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिलहास मुंबई के आर्थर रोड जेल में हैं. उनपर दाउद इब्राहिम और मुंबई बम ब्लास्ट से संबंधित लोगों से जमीन खरीदने का आरोप है.

बीजेपी उनके मंत्रीपद से इस्तीफे की मांग कर रही है. इसपर संजय राउत ने कहा कि नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा. नवाब मलिक अपने पद पर बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि ये भी कहा कि अनिल देशमुख का इस्तीफा भी नहीं लिया जाना चाहिए था. उनसे जल्दबाजी में इस्तीफा ले लिया गया.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे पंजाब सीएम, भगवंत मान ने मुलाकात के लिए मांगा समय

अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- म्यांमा में मुस्लिम रोहिंग्या आबादी का हिंसक दमन ‘नरसंहार’ के समान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया