
<p style="text-align: justify;">अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और निखिल जैन (Nikhil Jain) की शादी की वैधता को लेकर आज कोलकाता की एक अदालत ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने कहा कि दोनों की शादी कानूनी तौर पर मान्य नहीं है. कोर्ट में निखिल जैन ने दावा किया था कि दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. वहीं नुसरत ने दावा किया था कि 2019 में तुर्की में की गई उनकी शादी गैरकानूनी है. विशेष विवाह अधिनियम का पालन नहीं किया गया था.</p> <p style="text-align: justify;">इसी साल जून में तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने दावा किया था कि निखिल जैन से उनकी शादी भारत में वैध नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके बीच महज एक लिव-इन रिलेशनशिप थी और उनका अलगाव बहुत पहले हो गया था. नुसरत ने 2019 में तुर्की में व्यवसायी निखिल जैन से शादी की थी. कोलकाता में एक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया था. नुसरत ने कहा था कि हमारी शादी तुर्की के कानून के हिसाब से हुई थी, ऐसे में यह भारत में वैध नहीं है. इस तरह तलाक का सवाल ही नहीं उठता है.</p> <p style="text-align: justify;">नुसरत जहां ने अगस्त में बेटे को जन्म दिया था. उन्होंने अपने बेटे का नाम यिशान जे. दासगुप्ता रखा है. बता दें कि नुसरत बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं. </p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






