जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने पहले तो पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर एक ट्वीट किया. फिर जब उनके ट्वीट को लेकर प्रदेश में राजनीतिक चर्चाएं जोर पकड़ने लगी तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश का लेटर सीएम गहलोत के सामने रख दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद लोकेश शर्मा ने ये ट्वीट किया था.

लोकेश शर्मा ने ट्वीट में लिखा था, "मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए… बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए!!"

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1439424320350998529[/tw]

इस ट्वीट के बाद आधी रात को लोकेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश वाला पत्र गहलोत को भेज दिया. अपने इस पत्र में लोकेश ने पंजाब के घटनाक्रम पर अपने ट्वीट को लेकर माफी मांगी है. लोकेश वही OSD हैं जिनके ऊपर बीजेपी ने गजेन्द्र सिंह शेखावत और बाकियों की सीडी बनवाने और मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया था.

सीएम गहलोत को भेजे गए लेटर में लोकेश शर्मा ने लिखा, "मेरे द्वारा किए गए ट्वीट को राजनीतिक रंग लेते हुए, गलत मतलब निकालकर पंजाब के घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है. मैं साल 2010 से ट्विटर पर एक्टिव हूं. मैंने आज तक पार्टी लाइन से अलग, कांग्रेस के किसी भी छोड़े से बड़े नेता के संबंध में और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर कभी कोई ऐसे शब्द नहीं लिखे हैं जिसे गलत कहा जा सके. फिर भी आपको लगता है कि मेरे द्वारा जानबूझकर कोई गलती की गई है तो मैं आपसे विशेषाधिकारी पद से इस्तीफा भेज रहा हूं, निर्णय आपको करना है."

ये भी पढ़ें-
देश की न्याय व्यवस्था पर CJI एनवी रमना का बड़ा बयान, कहा – अदालतों में अब भी गुलामी के दौर वाला अंग्रेजी सिस्टम जारी

क्या प्रियंका गांधी होंगी यूपी की कांग्रेस मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए सलमान खुर्शीद ने क्या जवाब दिया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया