चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी ही सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. राज्य के अधिकारियों को उन्होंने आदेश दिया कि उनकी सुरक्षा में कटौती किया जाए. मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए इतने सारे लोगों का होना ‘संसाधनों की बर्बादी’ को दिखाता है. पंजाब के नागरिकों के साथ रिश्ता जोड़ते हुए उन्होंने अपने आप को आम आदमी करार दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे जान को किसी भी तरह की खतरा नहीं है क्योंकि मैं हर पंजाबी का भाई हूं और एक आम आदमी.

मेरी सुरक्षा के लिए एक हजार सुरक्षाकर्मियों की जरूरत नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, ”मैं आप सभी के बीच से ही हूं. मुझे अपने भाइयों से बचाने के लिए 1,000 सुरक्षाकर्मियों की फौज की जरूरत नहीं है.” मुख्यमंत्री ने यह बता उस वक्त कही जब वह कपूरथला के आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अपना संबोधन दे रहे थे. उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद सभी लोग चकित रह गए.

सभी पंजाबी मेरा भाई, कोई नहीं पहुंचाएगा नुकसान

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि जब उन्हें जानकारी मिली तो वह आश्चर्य में पड़ गए. उन्होंने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए 1,000 सुरक्षाकर्मी तैनात थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह "सरकारी संसाधनों की सरासर बर्बादी" है. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं ऐसा नहीं होने दूंगा क्योंकि मेरे अपने पंजाबियों से मेरा क्या नुकसान होगा. मैं भी उनकी तरह एक आम आदमी हूं.”

यूनिवर्सिटी में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि राज्य के मुखिया होने के नाते, वह आरामदायक यात्रा के लिए एक कमरे जितनी बड़ी कार के भी हकदार हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से निराशा हुई कि इस कार को खरीदने के लिए करदाताओं के पैसे से 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए.

NHRC ने ‘फर्जी मुठभेड़ों’ के मामले पर असम के डीजीपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, 4 सप्ताह का दिया समय

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जमकर बरसे बादल, अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का अनुमान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया