पंजाब में माइनिंग माफिया पर नकेल कसने की भगवंत मान सरकार बड़ी तैयारी कर रही है. सरकार नई माइनिंग पॉलिसी बनाने जा रही है जिसके जरिए गैरकानूनी माइनिंग को खत्म करने की कोशिश की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, माइनिंग वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही इलाके पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी.

दरअसल, सीएम भगवंत ने मंत्री समेत अफसरों के साथ चंडीगढ़ में रेत माफिया को खत्म करने के लिए मीटिंग की है. इस मीटिंग में सीएम ने साफ कहा कि हमारा उद्देश्य रेत माफिया को पूरी तरह खत्म करना है. भगवंत मान ने मंत्री हरजोत बैंस को हर रेत खनन साइट की मॉनिटरिंग करने के लिए आदेश दिए हैं. वहीं, हरजोत ने मीडिया सूत्रों को बताया कि वो अवैध माइनिंग को रोकने के लिए नई तकनीके लेकर आ रहे हैं.

6 महीने में आ सकती है माइनिंग पॉलिसी

सरकार को उम्मीद है कि उनकी नई पॉलिसी से रेत माफियाओं पर नकेल कसेगी और आने वाले दिनों में रेत की कीमतें भी कम होगी. वहीं जानकारी के मुताबिक, अगले 6 महीने में माइनिंग पॉलिसी आ सकती है. डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को इस बैरे में हिदायत दी गई है. उन्हें कहा गया है कि किसी भी इलाके में अवैध रेत खनन नहीं होनी चाहिए. वहीं अफसरों को कहा गया कि वैध साइट की निशानदेही झंडे लगा दिए जाए जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके.

यह भी पढ़ें.

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट: अविश्वास प्रस्ताव और नेशनल असेंबली भंग होने पर ‘सुप्रीम’ फैसले से पहले विपक्षी दलों ने बुलाई बैठक

RBI Monetary Policy: रूस यूक्रेन युद्ध से चलते आर्थिक विकास को हो सकता है नुकसान, 2022-23 में 7.2% GDP का लक्ष्य

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया