परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर लगी रहेगी रोक, 9 मार्च को अंतिम सुनवाई के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

<p style="text-align: justify;">मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 9 मार्च को अंतिम सुनवाई के लिए लगाने का निर्देश दिया. परमबीर ने अपने खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की ओर से दर्ज सभी मुकदमों को रद्द करने या उन्हें सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की है. कोर्ट ने कहा कि फिलहाल परमबीर की गिरफ्तारी पर रोक समेत सभी पुराने आदेश जारी रहेंगे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News