पश्चिम बंगाल में नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में कथित गड़बड़ी और हिंसा के विरोध में बीजेपी ने सोमवार को राज्य में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि उन्होंने कल 12 घंटे बंद का आह्वान किया है. रविवार को नगर निगम चुनाव में महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर बूथों में प्रवेश किया. उन्होंने कहा कि यहां लोकतंत्र को ध्वस्त किया जा रहा है. दूसरी तरफ ममता सरकार ने कहा कि वह किसी भी बंद या हड़ताल की अनुमति नहीं देगी. सभी स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे. राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी कि सभी प्रतिष्ठान और सेवाएं सुचारू रूप से काम करें और कोई व्यवधान न हो.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि सुबह छह से शाम छह बजे तक के इस बंद से स्वास्थ्य, दूध आपूर्ति एवं मीडिया को छूट रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘आज जो हुआ, वह मतदान नहीं बल्कि लोकतंत्र का मखौल था. उत्तरी और दक्षिणी बंगाल के करीब हर नगरपालिका में सत्तारूढ़ दल के बदमाशों ने चुनाव को तमाशा बनाकर रख दिया है. हमारे कई एजेंटों एवं प्रत्याशियों के साथ मारपीट की गयी लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी आंखें बंद रखीं.’’ उन्होंने दावा किया कि यहां तक मतदाताओं एवं पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतरेंगे और पार्टी लोगों से बंद रखने की अपील करती है. भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमारे सांसदों- अर्जुन सिंह, सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष को इधर-उधर जाने नहीं दिया गया. पूरी तरह अराजकता थी और संवैधानिक मशीनरी ठप्प पड़ गयी है. ऐसी स्थिति में हम बंद का आह्वान करने के लिए बाध्य हैं.’’

इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के बंद के आह्वान का लक्ष्य राज्य में अशांति एवं लोगों के लिए परेशानी खड़ी करना है. तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘आज के चुनाव के बाद बीजेपी को अहसास हो गया है कि वह पश्चिम बंगाल में घटकर शून्य रह जाएगी. इसलिए उसने बंद की राजनीति अपनायी.’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि पूरे दिन बीजेपी ने वामदलों की भांति ‘तृणमूल के आतंक का डटकर मुकाबला’ नहीं किया और ‘‘अब बीजेपी बांग्ला बंद का आह्वान कर अचानक इस मुद्दे को झपट लेना चाहती है. हम उसकी प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन नहीं करते हैं.’’

रविवार को बहरामपुर में मतदान केंद्रों पर तृणमूल कांग्रेस के विरोधों का सामना कर चुके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘सिद्धांतत: ’ वह बंद के आह्वन का समर्थन कर रहे हैं. चौधरी ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस ने आज के निगम चुनाव के दौरान अप्रत्याशित आतंक फैलाया. यदि कांग्रेस बंद को लागू करने की स्थिति में होती, तो वह भी बंद का आह्वान करती.’’

यह भी पढ़ेंः

Russia Ukraine War: जंग के मैदान से आई बड़ी खबर, बेलारूस में होगी रूस-यूक्रेन के बीच बात, प्रतिनिधिमंडल रवाना

Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को ‘मात’ देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली