West Bengal BJP MLAs Suspended: पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के विधायक आपस में भिड़ गए. जिसके बाद BJP के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंड होने वाले विधायकों में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं. बंगाल विधानसभा में बजट सत्र का आज आखिरी दिन था.

कौन-कौन से नेता हुए सस्पेंड

शुभेंदु अधिकारी

मनोज टिग्गा

शंकर घोष

दीपक बरमन

नरहरी महतो

बीरभूम मामले पर चर्चा के दौरान TMC विधायकों ने खोया आपा- BJP

बीजेपी ने दावा किया है कि जब पार्टी ने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की, तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. हंगामे बढ़ने के बाद बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. कहा जा रहा है कि हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. सदन से वॉकआउट के बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया.

बीजेपी विधायकों के कपड़े फाड़े गए- शुभेंदु अधिकारी

नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सदन के अंदर बीजेपी विधायकों के साथ मारपीट की गई और वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. सदन में हाथापाई का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो को बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.

Absolute pandemonium in the West Bengal Assembly. After Bengal Governor, TMC MLAs now assault BJP MLAs, including Chief Whip Manoj Tigga, as they were demanding a discussion on the Rampurhat massacre on the floor of the house.

What is Mamata Banerjee trying to hide? pic.twitter.com/umyJhp0jnE
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 28, 2022

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक हिजाब विवाद: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी SC पहुंचा, कहा- हाई कोर्ट ने की इस्लामिक नियमों की गलत व्याख्या

असम: सीएम हिमंत की मांग- समीक्षा कर नए सिरे से बनाया जाए NRC, AASU से चल रही है चर्चा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया