बीरभूम जिले के रामपुरहाट के मारग्राम में कल यानी बीते शनिवार को 40 देसी बम बरामद किए गए. वहां के पुलिस अधीक्षक (SP) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इन बमों को चार बाल्टियों में छिपाकर एक अंडर कंसट्रक्शन घर के पीछे रखा गया था. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि हाल ही में बीरभूम हिंसा में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई थी.

दरअसल बीते सोमवार TMC नेता भादू शेख की हत्या के बाद बीते सोमवार देर रात भड़की हिंसा में कुछ घरों में आग लगा दी गई थी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी. यह भी आरोप है कि जलाने के पहले इन लोगों से मारपीट भी की गई थी.

West Bengal | 40 crude bombs recovered in Margram, Rampurhat of Birbhum district. The crude bombs were concealed in 4 buckets and kept in the back of an under-construction house. Investigation has been initiated:Birbhum Superintendent of Police (SP) Nagendra Nath Tripathi pic.twitter.com/pfrHa42Fcn
— ANI (@ANI) March 26, 2022

संसद तक पहुंचा हिंसा का मामला

इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक काफी हो हल्ला मचा था और मामले की गूंज संसद में भी सुनाई दी. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में नोटिस लेते हुए राज्य प्रशासन को घटना से संबंधित मामले की रिपोर्ट तलब की थी. फिलहाल सीबीआई की विशेष जांच टीम अपनी जांच शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में इस जांच की आज की गूंज बड़े पैमाने पर सुनाई देगी. मामले की जांच जारी है.

वहीं इस मामले में सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने इस क्रम में सीएफएसएल विशेषज्ञों और अपने अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर भेजी है. साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी.

सीबीआई ने दिए जांच के आदेश

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश किए जाने के बाद सीबीआई ने बंगाल पुलिस की एफआईआर के आधार पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. साथ ही मौका ए वारदात से साक्ष्य जुटाने के लिए विशेष टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. सीबीआई के एक आला अधिकारी ने इस बाबत कहा कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीबीआई की विशेष टीम पूछताछ करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें:

ABP Ideas of India: Oyo के रितेश अग्रवाल बोले, कोरोना महामारी लेकर आया अवसर, मंदिरों वाले शहरों में बढ़ी यात्रा

ABP Ideas of India: क्या राष्ट्रवाद, देशप्रेम फिल्म की सफलता का फॉर्मूला है? ये बोले डायरेक्टर कबीर खान

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी