Weather and Heat Wave Updates: रिकॉर्ड बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में गर्मी भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने लगी है. हिमाचल के पर्यटन स्थलों में मार्च माह में ही गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. मैदानी इलाकों की गर्मी से बचने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख करते हैं, लेकिन मार्च में ही पहाड़ तपने लगे है. हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली और धर्मशाला में मार्च माह के मध्य में ही गर्मी ने 12 से 18 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

धर्मशाला में अधिकतम 32.2 डिग्री तापमान दर्ज

शिमला मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार शिमला में 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे पहले 2010 में मार्च माह में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा था. मनाली में मार्च माह में अधिकतम तापमान 27.5 हो गया. इससे पहले 2004 में तापमान 27 डिग्री रहा था. जबकि धर्मशाला में अधिकतम 32.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. इससे पहले धर्मशाला में 2010 में 31.6 डिग्री तापमान रहा था.

कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने से तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं

उन्होंने बताया कि आजकल वैसे भी हिमाचल में तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज़्यादा चल रहे है. आने वाले दिनों में ये ओर अधिक बढ़ेंगे. हालांकि दो दिन तक कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने से तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी. शिमला में गर्मी के बढ़ने के साथ ही जल संकट भी गहराने लगा है. शिमला में अभी से पानी की राशनिंग शुरू हो गई है. ऐसे में गर्मी का सितम जारी रहा तो पर्यटन सीजन में पानी के लिए 2018 की तरह हाहाकार मच सकता है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: कोरोना के नए मामलों में आज दर्ज की गई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 1938 मामले सामने आए

UP को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए CM योगी तैयार, शपथ ग्रहण समारोह में 50 कारोबारी घरानों को निमंत्रण से साफ किया इरादा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया