बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के दौर से गुजरते हुए चुनाव शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग के बीच चुनाव प्रचार हुआ. हम पांचों राज्य की जनता को धन्यवाद करते है, उन्होंने कोरोना के सभी नियमों का पालन किया. उन्होंने कहा कि हम पांचों राज्य की जनता का धन्यवाद करते हैं. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया है. हमने अच्छे ढंग से चुनाव लड़ा. हमें जनता का समर्थन मिला है, जो हमें लगता है वोट में भी बदला है.

जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर- जिन राज्यों में हम सरकार में थे, उन राज्यों में भाजपा मजबूत बहुमत के साथ वापसी करने के लिए तैयार है. हमारा फोकस क्षेत्र मुख्य रूप से महिलाओं, युवाओं, गरीबों और जरूरतमंदों और अन्य क्षेत्रों में किसानों का सशक्तिकरण है. इन 4 राज्यों में फोकस विकास पर था. शैक्षणिक संस्थान, कनेक्टिविटी, राजमार्ग, हवाई अड्डे और बहुत कुछ. यूपी में 5 एयरपोर्ट बने हैं, 10 यूनिवर्सिटी, 78 डिग्री कॉलेज, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज, 59 मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं.

जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी ने गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित का सशक्तिकरण किया है, उसका सकारात्मक असर हमें चुनाव में देखने को मिला है. केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सकारात्मक रवैया जनता का देखने को मिला. जहां तक पंजाब का सवाल है. वहां पहली बार हम 65 सीटों से ज्यादा पर लड़ रहे हैं. हमें वहां पर बहुत ही सकारात्मक जन समर्थन मिला है और उम्मीदों से ज्यादा अच्छा नतीजा हम वहां लाएंगे.

वहीं अमित शाह ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रधानमंत्री जी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तक सभी कार्यकर्ता एक ही लय और गति के साथ एक ही दिशा में अलग अलग माध्यम से जनसंपर्क करते हैं. आजाद भारत के इतिहास में इस चुनाव में एक थोड़े नए और विचित्र प्रकार का प्रचार अभियान रहा. लगभग साढ़े 7 साल से देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने देश के लोगों को इस बात का एहसास दिलाया है कि कोई चुनी हुई सरकार उनके जीवन स्तर को उठाना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की NATO पर भड़के, रूस के 10 हजार सैनिकों को मारने का किया दावा

ये भी पढ़ें-  Ukraine Russia War: अमेरिका और सहयोगी देशों ने पुतिन पर लगाया यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमला करने का आरोप, रूस ने किया पलटवार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली