नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त किए जाने के बाद पाकिस्तान की शह पर विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा मिलकर भारत में आतंक मचाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में 25 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दिल्ली की विशेष अदालत के सामने पेश किया है. आरोप है कि यह लोग पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के इशारे पर आतंक फैलाने में सहयोग कर रहे थे.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों द्वारा जम्मू कश्मीर में कथित तौर पर घरेलू युद्ध दिखाने के लिए एक गहरी साजिश रची गई. इस साजिश के तहत पाकिस्तान के समर्थित आतंकवादी गुट एकजुट हुए. इन लोगों ने बड़े पैमाने पर घाटी में ओवर ग्राउंड वर्कर बनाए. ओवरग्राउंड वर्करों के जरिए इन लोगों का मकसद समूचे जम्मू-कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आतंक फैलाना था.

पाकिस्तान की यह भी कोशिश थी कि जम्मू कश्मीर में फैला हुआ आतंक इस प्रकार लगे कि जैसे वहीं के घरेलू लोग गृह युद्ध कर रहे हों. पाकिस्तान की इस साजिश में अनेक आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद, अलबद्र, पीपुल एंटी फासिस्ट फोर्सेस, हिज्बुल मुजाहिदीन और द रेसिस्ट फ्रंट (टीआरएफ) आदि संगठन शामिल थे इन संगठनों ने मिलकर यह साजिश रची.

ये संगठन ग्राउंड वर्करों के जरिए हाइब्रिड आतंकवादी के रूप में नए चेहरों को शामिल कर रहा थे. जो अपने स्थानीय होने का कवर उपयोग करते हुए अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देशों का पालन करते हुए अनेक आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते. जैसे सुरक्षाबलों पर या भीड़ भरी जगहों पर ग्रेनेड फेंकना, कश्मीर में बाहरी लोगों को अकेला देखकर उन पर हमले करना और उनकी हत्या करना आदि। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के आला अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में जिन 25 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट के सामने दाखिल किया गया है वे सभी जम्मू कश्मीर के ही रहने वाले हैं.

जिन लोगों के नाम आरोप पत्र में शामिल हैं उनमें बशीर अहमद पीर, इम्तियाज कुंडू, बिलाल अहमद मीर, अहमद डार, तारिक अहमद डार, तारिक अहमद बाफना, मोहम्मद हनीफ, गुलजार डार, मतीन अहमद भट्ट और कामरान अशरफ आदि के नाम शामिल हैं. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले में यह पहला आरोपपत्र दाखिल किया गया है. मामले की जांच अभी भी जारी है. जिसके बाद इस मामले में और आरोपपत्र भी कोर्ट के सामने दाखिल किए जा सकते हैं.

शरद पवार की सुरक्षा में चूक मामले पर पुलिस का एक्शन, 105 लोग हुए गिरफ्तार, सीएम ठाकरे ने की फोन पर बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया