प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लिए "पारस्परिक शांति और समृद्धि के हित" में जम्मू-कश्मीर विवाद को हल करने का आह्वान किया. दरअसल शहबाज शरीफ ने हाल ही में पाकिस्तान के 23वें पीएम की सत्ता संभाली है. इस मौके पर 11 अप्रैल को पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए शरीफ के नाम एक पत्र भी लिखा था. उस पत्र में पीएम ने आतंक मुक्त क्षेत्र की बात कही थी. जिसके जबाव में पाकिस्तानी पीएम ने भी पत्र लिखकर जबाव दिया है.

शरीफ ने पत्र में पहले तो पीएम के शुभकामनाएं देने के बदले उन्हें धन्यवाद कहा. इसके बाद शरीफ लिखते हैं, ‘ मैं यह बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान भी क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. आतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने में हमारे बलिदान और योगदान को जाना जाता है और विश्व स्तर पर इसे स्वीकार किया जाता है. ‘

हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध हमारे लोगों और इस क्षेत्र की प्रगति और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए अनिवार्य हैं. यह जम्मू कश्मीर के मूल मुद्दे सहित सभी अन्य विवादों के सार्थक जुड़ाव और शांतिपूर्ण समाधान के माध्यम से सर्वोत्तम रूप से प्राप्त किया जा सकता है. आइए हम शांति सुनिश्चित करें और अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करें.’

पाकिस्तान के 23वें पीएम बने शहबाज शरीफ

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के नेता शहबाज़ शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. संयुक्त विपक्ष की ओर से शहबाज शरीफ पीएम पद के उम्मीदवार बनाए गए थे. शहबाज शरीफ ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. शहबाज शरीफ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं. सोमवार को दिन में पाकिस्तान की संसद ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री चुना. उनके पक्ष में 174 वोट पड़े. वहीं इस दौरान इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई के सांसद मौजूद नहीं थे. पीटीआई ने पूरी प्रक्रिया का बहिष्कार किया.

ये भी पढ़ें: बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग पर SC का नोटिस, याचिकाकर्ता ने कहा- करोड़ों अनाथ बच्चों का होगा भला

ये भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: तो क्या आखिरी सरप्राइज़ के तौर पर सेना प्रमुख को हटाने की तैयारी में थे इमरान खान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया