नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे. हर महीने के अंतिम रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 81वां एपिसोड है.

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका दौरे, क्वाड और यूएन बैठकों को लेकर देशवासियों को विस्तार से जानकारी दे सकते हैं. प्रधानमंत्री आज ही अपनी तीन दिन अमेरिका यात्रा से वापस आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था. इस भाषण में प्रधानमंत्री ने कोरोना, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और अफगानिस्तान जैसे मुद्दों पर विश्व बिरादरी के सामने भारत की बात रखी थी. न्यूयॉर्क से भारत के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और भी मजबूत होंगे.

तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने UNGA में भाषण के अलावा प्रत्यक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इसके अलावा, मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ ही अपने आस्ट्रेलियाई एवं जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है प्रसारण
प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है. इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे बूथ नंबर 3, राम मंदिर पार्क, वसंत विहार में मन की बात सुनेंगे.

यह भी पढ़ें
<a style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; color: #ec2436 !important; text-decoration: none; cursor: pointer; font-family: Cambay, ‘Noto Sans’, ‘Hind Siliguri’, ‘Hind Vadodara’, ‘Mukta Mahee’, sans-serif; font-size: 20px; font-style: normal; font-variant-ligatures: normal; font-variant-caps: normal; font-weight: 400; letter-spacing: normal; orphans: 2; text-indent: 0px; text-transform: none; white-space: normal; widows: 2; word-spacing: 0px; -webkit-text-stroke-width: 0px; text-align: justify; background-color: #ffffff;" title="अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने साथ ला रहे हैं तोहफे में मिली कई कलाकृतियां" href="https://www.abplive.com/news/india/pm-modi-emplanes-for-india-from-john-f-kennedy-international-airport-after-concluding-us-visit-1973524" target="_blank" rel="noopener">अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने साथ ला रहे हैं तोहफे में मिली कई कलाकृतियां

पीएम मोदी बोले- टी स्टॉल पर पिता की मदद करने वाला आज UNGA को संबोधित कर रहा है, ये भारत के लोकतंत्र की ताकत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया