प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों को सेवा और समर्पण की भावना के साथ करने करने की सलाह दी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्थापना दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने पार्टी के सांसदों से आग्रह किया कि वह सेवा और समर्पण भाव के साथ जनता के बीच जाकर काम करें. उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें. प्रधानमंत्री ने अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में यह बात कही. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्थापना दिवस और सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रतिदिन एक बड़ा आयोजन करने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को कहा. बीजेपी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है.

सेवा और समर्पण भाव से काम करें सांसद- पीएम

पार्टी ने इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के स्थापना दिवस पर बुधवार को डिजिटल माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं. संसदीय दल की बैठक में पूर्वोत्तर में बीजेपी के उदय का भी उल्लेख किया गया. पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में या तो बीजेपी या फिर उसके नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकारें हैं. नगालैंड से बीजेपी की पहली महिला सांसद एस फान्गनॉन कोन्यक भी आज संसदीय दल की बैठक में शामिल हुईं. वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई हैं.सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बैठक में राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंचने का उल्लेख किया और इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया. बैठक के बाद संवाददाताओं को सबोधित करते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा.

कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे बीजेपी सांसद और नेता

प्रह्लाद जोशी के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि सांसदों को जनसेवा के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए. पार्टी के सांसद और अन्य सदस्य सात अप्रैल को ‘‘आयुष्मान भारत’’ और जन औषधि केंद्रों के प्रभावों को रेखांकित करेंगे. आठ और नौ अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों के केंद्र में गरीबों के लिए आवास योजना और हर घर नल से जल योजना रहेगी.पार्टी नौ अप्रैल को ज्योतिबा फुले और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती भी व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है. जोशी ने कहा कि बीजेपी सांसद 12 अप्रैल को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करेंगे. प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि उस दिन वे स्कूलों का दौरा करें और छात्रों को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करें.

ये भी पढ़ें:

Twitter Edit Button: एलन मस्क ने ट्विटर पर फिर दागा सवाल, लेकिन इस बार सपोर्ट में आए Twitter सीईओ पराग अग्रवाल

सीएम शिवराज चौहान ने की ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ की शुरुआत, बोले- रोज़गार सबसे बड़ी चिंता

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’