प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे के बाद बचाव अभियान में शामिल रहे भारतीय वायु सेना, सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों से बात की. रोपवे हादसे के बाद करीब 46 घंटे तक देवघर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें 56 पर्यटकों की जान बचाई गई.

दुख है कि कई साथियों को नहीं बचा सके – पीएम
पीएम मोदी ने इस अहम रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों और जवानों से बात करते हुए कहा कि, आपने लोग तीन दिनों तक 24 घंटे लगकर एक मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया और कई देशवासियों की जान बचाई है. पूरे देश ने आपके इस साहस को सराहा है. मैं बाबा वैद्यनाथ जी की कृपा मानता हूं, हालांकि मुझे दुख है कि कई साथियों की जान हम नहीं बचा पाए. कुछ लोग घायल भी हुए हैं. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.

’इस दुर्घटना से मिले कई सबक'
पीएम मोदी ने कहा कि, जिसने भी इस ऑपरेशन को देखा वो हैरान था, परेशान था… आप लोग तो वहां मौजूद थे, आपके लिए कितनी मुश्किल परिस्थिति रही होगी, इसकी कल्पना की जा सकती है. लेकिन देश को गर्व है कि उसके पास हमारी थल सेना, हमारी वायुसेना, हमारे एनडीआरएफ के जवान, आईटीबीपी और पुलिसबल के जवानों के रूप में ऐसी कुशल फोर्स है जो देशवासियों को हर संकट से सुरक्षित बाहर निकालने का मद्दा रखती है. इस दुर्घटना से कई सबक हमें भी मिले हैं. आपके अनुभव भविष्य में काफी ज्यादा काम आने वाले हैं.

इस दौरान पीएम मोदी ने तमाम अधिकारियों और जवानों से ये जाना कि कैसे उन्होंने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि, कैसे वो मौके तक पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि हमें सबसे पहले एक घायल महिला मिली, जिसे तुरंत अस्पताल तक पहुंचाया गया.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया