पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा, आइए, हम अपनी सामूहिक वैज्ञानिक जिम्मेदारी को पूरा करने और विज्ञान की शक्ति का लाभ मानव प्रगति के लिए उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें.

पीएम मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर रविवार को मन की बात कार्यक्रम की एक क्लिप को साझा किया जिसमें उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है. पीएम मोदी ने लोगों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास करने की अपील की.

National Science Day greetings to all scientists and science enthusiasts. Let us reaffirm our commitment towards fulfilling our collective scientific responsibility and leveraging the power of science for human progress.

Here is what I had said during #MannKiBaat yesterday. pic.twitter.com/gEM2yFUSJI
— Narendra Modi (@narendramodi) February 28, 2022

आपको बता दें, हर साल विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर वर्ष मनाया जाता है. रमन प्रभाव की खोज के कारण ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इस खोज की घोषणा 28 फरवरी 1928 में भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सर चंद्रशेखर वेंकटरमन) की थी. इस खोज के लिए सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति आकर्षित करना होता है. साथ ही विज्ञान को जनसाधारण तक उपलब्ध कराना होता है. हम सब जानते है की आज की तारीख में हो रहे विकास, विज्ञान के कारण ही संभव हो पाते है. विज्ञान के माध्यम से नागरिक तकनीक और ऊंचाइयों को हासिल कर सकते है. इस दिन पूरे भारत में वैज्ञानिक सोच का प्रसार करना होता है, साथ ही विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाना और लोगों में वैज्ञानिक सोच को पैदा करना होता है.

यह भी पढ़ेंं.

ऑपरेशन गंगा के तहत एयर इंडिया की 5वीं उड़ान पहुंची भारत, तीन दिनों में 1156 भारतीयों की घर वापसी

यूक्रेन-रूस जंग के बीच अपने वतन पहुंचकर लोगों ने बयां किए हालात, कहा- सबसे बड़ी दिक्कत…

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली