प्रमोद सावंत होंगे गोवा के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया

<p style="text-align: justify;">गोवा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को नेता चुना गया. सावंत अब लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने विधायकों से एक एक कर मुलाकात की.</p> <p style="text-align: justify;">गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 40 सीटों में से 20 पर जीत दर्ज की है. यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है. महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों और तीन निर्दलियों ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. ऐसे में बीजेपी के लिए गोवा में सरकार बनाने का रास्ता आसान हो गया है. राज्य में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News