नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि काले कृषि कानून बीजेपी के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए लाए गए हैं. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि तीनों काले कृषि कानून बीजेपी के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए लाए गए हैं.

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह की तरफ से सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, "किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार बीजेपी के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा."

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, "काले कृषि कानून बीजेपी के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं." प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा.

किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे हैं?

👉क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा।👇

काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं। pic.twitter.com/UJsoPisFPW
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 28, 2021

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार से सवाल पूछा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब "ठीक ठाक" बताया जाता है. लेकिन आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?"

मुख्यमंत्री जी,

आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब "ठीक ठाक" बताया जाता है।

लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है?

क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? pic.twitter.com/f8RWWpIX9y
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 28, 2021

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया