कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए तत्काल भर्ती निकाली जाए और युवाओं को आयुसीमा में दो साल की छूट दी जाए. उन्होंने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में यह भी कहा कि लंबे समय से भर्ती नहीं होने, रिजल्ट और नियुक्तियों में विलंब के कारण युवाओं में भारी निराशा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि वायुसेना में सैनिकों की भर्ती (जनवरी, 2020) के लिए नवंबर, 2020 में परीक्षा हुई थी और इसका परिणाम भी नवंबर, 2020 में आ गया था. सभी परीक्षण हो जाने और अंतरिम चयन सूची आ जाने के बावजूद अभी तक इसकी भर्ती सूची (एनरॉलमेंट सूची) जारी नहीं की गई है. यह सूची तत्काल जारी की जाए.

सेना में भर्ती को लेकर प्रियंका का राजनाथ सिंह से आग्रह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मुताबिक, वायुसेना में भर्ती की एक और परीक्षा जुलाई, 2021 में ली गई, जिसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि इसका परिणाम अगस्त, 2021 में आना था, लेकिन परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ. उन्होंने मांग की कि जुलाई, 2021 की परीक्षा का परिणाम जारी कर आगे की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए. प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि लाखों युवा सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन कई सालों से सेना की भर्ती नहीं आई है. सेना में खाली पड़े पदों को भरने के लिए अविलंब भर्ती निकाली जाए और सभी भर्ती केंद्रों पर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाए.

अभ्यार्थियों को आयुसीमा में छूट देने की मांग

प्रियंका गांधी ने यह आग्रह भी किया कि सेना की भर्ती नहीं आने और रिजल्ट और नियुक्तियों में देरी से कई योग्य युवाओं की उम्र निकल रही है. उन्होंने मांग की कि सेना में भर्ती के वास्ते निश्चित समयसीमा के लिए अभ्यर्थियों की आयुसीमा में दो साल की छूट दी जाए. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दिसंबर, 2021 में सरकार ने लोकसभा में दिए गए जवाब में सेना में 1.25 लाख पद खाली होने की बात कही थी. आशा है कि आप सेना में भर्तियों से जुड़े इन सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेंगे और अविलंब जरुरी कदम उठाएंगे ताकि युवाओं की मेहनत को सम्मान और समाधान मिल सके.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में एक अप्रैल से गलत लेन में चलने पर बस ड्राइवर का कटेगा चालान, DL रद्द करने का भी प्रावधान

मुख्तार एम्बुलेंस मामले में BJP नेता गिरफ्तार, अंसारी समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया