कोलकाता: बीजेपी का साथ छोड़ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो आज टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. वहीं बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि जिंदगी ने सार्वजनिक मामलों से “रिटायर्ड हर्ट” (सक्रिय न रहने) होने की आशंका के बजाए उनके लिये एक नया रास्ता खोल दिया है.

मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना है- बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है और वह 2014 में आसनसोल से बीजेपी के टिकट पर सांसद बनने के बाद से ही जमीनी स्तर की राजनीति करते रहे हैं. टीएमसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुप्रियो ने कहा, “सार्वजनिक जीवन से रिटायर्ड हर्ट होने की संभावना के बजाए जिंदगी ने मेरे लिये एक नया रास्ता खोल दिया है.” उन्होंने कहा, “मुझे उस पार्टी (टीएमसी) से काफी प्यार और समर्थन मिला है, जिसके साथ मेरे रिश्ते खराब रहे हैं.”

बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को ज्वाइन की थी टीएमसी

केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद कई हफ्तों तक कभी नरम तो कभी गरम तेवर दिखाने वाले बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को टीएमसी का दामन थामकर लोगों को चौंका दिया था. आसनसोल संसदीय सीट से दूसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे सुप्रियो ने पूर्व में कहा था कि वह राजनीति छोड़ देंगे. हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने बाद में उन्हें लोकसभा का सदस्य बने रहने के लिये मना लिया था.

यह भी पढ़ें-

CM बोम्मई पर ‘हमने गांधी जी को नहीं बख्शा, फिर आप क्या हैं’ का बयान देने वाला हिंदू महासभा का नेता गिरफ्तार

Punjab New CM: चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम का शपथग्रहण भी आज संभव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया