Suvendu Adhikari on TMC MLAs: आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीरभूम हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी के विधायक आपस में भिड़ गए. जिसके बाद BJP के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंड होने वाले विधायकों में नेता विपक्ष शुवेंदु अधिकारी भी शामिल हैं. हंगामे के बाद शुवेंदु अधिकारी ने सिविल ड्रेस पहने पुलिसकर्मियों और टीएमसी विधायकों पर मारने का आरोप लगाया है.

विधायक सदन के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं- अधिकारी

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में लगभग 25 बीजेपी विधायकों ने विधानसभा से बहिर्गमन किया और दावा किया कि सदन के अंदर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों की ओर से उनकी पार्टी के कई विधायकों के साथ मारपीट की गई. अधिकारी ने कहा, ‘‘विधायक, सदन के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं. तृणमूल के विधायकों ने सचेतक मनोज तिग्गा सहित हमारे कम से कम 8-10 विधायकों के साथ मारपीट की, क्योंकि हम कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की मांग कर रहे थे.’’

सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के क़ानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे (भाजपा के) विधायकों को मारा: पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे पर LoP सुवेंदु अधिकारी pic.twitter.com/nNQAtIZ95P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2022

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि बीजेपी विधानसभा में अराजकता फैलाने के लिए नाटक कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘सदन में हमारे कुछ विधायक घायल हो गए हैं. हम बीजेपी के इस कृत्य की निंदा करते हैं.’’

BJP के कौन-कौन से विधायक हुए सस्पेंड

शुवेंदु अधिकारी

मनोज टिग्गा

शंकर घोष

दीपक बरमन

नरहरी महतो

बीरभूम मामले पर चर्चा के दौरान TMC विधायकों ने खोया आपा- BJP

बीजेपी ने दावा किया है कि जब पार्टी ने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की, तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. हंगामे बढ़ने के बाद बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. कहा जा रहा है कि हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. सदन से वॉकआउट के बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें-

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया