केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोला है. ठाकुर बांदा सदर और तिन्दवारी विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, 10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे ईवीएम बेवफा है. रविवार को यूपी में तीसरे चरण के लिए वोट डाले गए, जिसमें करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जिस पर अखिलेश यादव सपा से प्रत्याशी हैं. उनके सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है.

पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ से लेकर बीजेपी के कई बड़े नेता लगातार सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे हैं. इसी फेहरिस्त में अनुराग ठाकुर शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव 7 चरणों के बाद 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएंगे. 10 मार्च को (मतगणना के दिन) वह कहेंगे ईवीएम बेवफा है. वह करहल से भी चुनाव हार जाएंगे. सपा के गुंडा राज, माफिया राज और आतंकियों से रिश्तों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी.'

Akhilesh won’t be able to cross even 100 after seven phases. On 10th March (counting of votes) he’ll say ‘EVM bewafa hai’. He’ll lose from Karhal too. SP’s ‘gunda raj’, ‘mafia raj’ and collusion with terrorists will not be accepted by people: Union Min Anurag Thakur in Banda, UP pic.twitter.com/iV7vrnpIWy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 21, 2022

रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस चरण में 60.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान यूपी के ललितपुर में हुआ था, जहां 67.37 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले, तो सबसे कम मतदान कानपुर नगर में 50.88 फीसदी हुआ था. कई जगहों पर सुबह वोटिंग की रफ्तार धीमी दिखी, तो दोपहर के बाद इसमें तेजी आई और ज्यादा लोग वोट डालने पहुंचे.

यूपी चुनाव: हरदोई में अखिलेश पर बरसे योगी, कहा- पहले ईद-मोहर्रम पर बिजली आती थी और होली-दिवाली पर नहीं, आज ऐसा भेदभाव नहीं

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हुआ तो दुनिया पर पड़ेंगे ये 7 बड़े असर, हो सकती है द्वितीय विश्वयुद्ध से भी बुरी स्थिति

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया