नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना तय है. इनमें सबसे अहम उत्तर प्रदेश का चुनाव है. सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मंदिरों के दर्शन किए थे. इसी पर बीजेपी महासचिव सीटी रवि ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

बीजेपी महासचिव सीटी रवि ने एक बयान में कहा, "भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ है, भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ था और रहेगा. पहले कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण किया था लेकिन अब वे जानते हैं कि हिंदू एकजुट हैं. इसलिए अब, वे दुर्गा पूजा कर रहे हैं और मंदिरों में जा रहे हैं. अगर आप हिंदू हैं तो इसे सिर्फ चुनाव के लिए न करें नियमित रूप से करें."

कर्नाटक मंत्री के महिलाओं पर दिए बयान पर सीटी रवि
इसके अलावा बीजेपी महासचिव ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर के उस बयान पर भी टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आधुनिक भारतीय महिलाएं अकेले रहना चाहती हैं और शादी के बाद भी बच्चे को जन्म देने के लिए इच्छुक नहीं होती हैं. इस पर सीटी रवि ने कहा, ‘हर महिला ऐसी नहीं होती. पश्चिमी प्रभाव और सूक्ष्म परिवारों के कारण ऐसा हो रहा है. भारत में, हमें अभी भी अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के विपरीत परिवार में विश्वास है.'

स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने रविवार को दावा किया था कि "आज, मैं यह कहने के लिए माफी चाहुंगा कि भारत में काफी संख्या में आधुनिक महिलाएं अकेली (सिंगल) रहना चाहती हैं. यहां तक कि शादी हो जाने पर भी वे शिशु को जन्म नहीं देना चाहतीं. वे सरोगेसी चाहती हैं. इस तरह हमारी सोच में एक बड़ा बदलाव आ गया है."

ये भी पढ़ें-
HC Judges Transfer: देश के 7 हाईकोर्ट के जजों का ट्रांसफर, जानिए किसे कहां भेजा गया

Fertilizer scam: सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन ED के सामने हुए पेश, बोले- इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें