बीजेपी के विधायक रमेश तावड़कर को मंगलवार को गोवा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै ने प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री के रूप में और बीजेपी के आठ अन्य विधायकों के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद मंगलवार से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया था.

विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) गणेश गांवकर ने अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक प्रस्ताव पेश किया. सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले समूह ने तावड़कर को चुनाव में उतारा था, जिन्होंने 24 वोट हासिल कर चुनाव जीता. विपक्षी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और रिवॉल्यूशनरी गोवा पार्टी के उम्मीदवार एलिक्सो सिकेरा को 15 वोट मिले.

बीजेपी ने 20 सीटों पर दर्ज की थी जीत

विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री सावंत और सदन के वरिष्ठ सदस्य दिगंबर कामत (कांग्रेस) तावड़कर को अध्यक्ष के आसन तक ले गए. हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है. तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दिया है.

प्रमोद सावंत एक बार फिर बने गोवा के सीएम

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 11 सीटें जीती थीं, आप ने दो सीटें हासिल की थीं, जबकि रिवॉल्यूशनरी गोवा और गोवा फॉरवर्ड पार्टी को एक-एक सीट मिली थी. वहीं, प्रमोद सावंत एक बार गोवा के सीएम के रूप में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में शपथ ली. उनके साथ आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कैबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खौंटे और गोविंद गौडे हैं.

ये भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: तबाही मचा रहे रूस के जवान, यूक्रेन दे रहा करारा जवाब, क्या पुतिन दागेंगे परमाणु बम? आया ये जवाब

<a title="Petrol-Diesel Prices: ‘पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार’, तेल के दामों पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर वार" href="https://www.abplive.com/news/india/congress-attacks-modi-govt-over-hike-in-petrol-diesel-prices-2090708" target="">Petrol-Diesel Prices: ‘पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार’, तेल के दामों पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर वार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया