बुद्धदेव के लिए पद्मभूषण की घोषणा पर TMC का आरोप, राज्य के लेफ्ट वोटों पर है BJP की नजर

Padma Awards Controversy: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने पद्म भूषण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नाम की घोषणा इसलिए की, क्योंकि बीजेपी की नजर राज्य के वाम मतों पर है. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि पुरस्कार के लिए भट्टाचार्य के नाम की घोषणा माकपा और बीजेपी के बीच की आपसी समझ को दर्शाती है.

उन्होंने दावा किया कि जो देखने में आ रहा है उससे भी कहीं ज्यादा है (सब कुछ). भट्टाचार्य को अचानक बीजेपी ने क्यों चुना? यह माकपा और बीजेपी के बीच समझ को दर्शाता है. इस कदम का उद्देश्य आगामी चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वामपंथी वोट हासिल करना है.

भट्टाचार्य ने पद्म पुरस्कार को स्वीकार करने से कर दिया था इनकार

केंद्र सरकार द्वारा नाम की घोषणा के तुरंत बाद भट्टाचार्य ने इस पुरस्कार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि भट्टाचार्य का यह फैसला पार्टी के उस निर्णय के अनुकूल है कि सरकार संचालित किसी भी पुरस्कार को वाम नेता स्वीकार नहीं करेंगे.

बीजेपी ने लगाया तृणमूल पर राजनीति करने का आरोप

तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि घोष का बयान यह दर्शाता है कि सत्तारूढ दल हर मामले में विवाद पैदा करती है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि गैर-राजनीतिक मामले को तृणमूल द्वारा राजनीतिक रंग देना यह दिखाता है कि कैसे पार्टी (तृणमूल) हर चीज में विवाद पैदा करती है. कांग्रेस ने कहा कि कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि माकपा का बीजेपी के साथ समझौता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इसके बजाय यह तृणमूल कांग्रेस थी जो राजग का हिस्सा रही थी.

Ghulam Nabi Azad को Padma Bhushan मिलने पर बढ़ी Congres नेताओं के बीच कटुता, जानें किसने क्या कहा

Delhi Covid-19 Restrictions: दिल्ली में घटते कोरोना के बीच क्या व्यापारियों की सुनेगी सरकार? आज DDMA की बैठक में कोरोना पाबंदियां में छूट पर होगा विचार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News