बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला! 28 बैंकों को ABG शिपयार्ड ने लगाया 22,842 करोड़ का चूना, CBI ने दर्ज की FIR

Bank Fraud: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के खिलाफ 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. कंपनी जहाज़ निर्माण और जहाज़ की मरम्मत में लगी हुई है. इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं. इस कंपनी के कुल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर के मुताबिक घोटाले का समय अप्रैल 2012 से जुलाई 2017 तक बताया गया है.

एसबीआई के डीजीएम ने गुजरात की कई कंपनियों पर 22842 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगाया है. इस घोटाले का बैंकिंग फ्रॉड में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला कहा जा सकता है क्योंकि यह नीरव मोदी से भी बड़ा घोटाला है. सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक फ्रॉड करने वाली दो कंपनियां मुख्य हैं. इनके नाम एबीजी शिपयार्ड और एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड हैं. यह दोनों कंपनियां एक ही ग्रुप की हैं.

एफआईआर के मुताबिक, इस कंपनी ने तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर बैंकों के समूह को चूना लगाया. बैंकों के साथ-साथ एलआईसी को भी 136 करोड़ रुपये का चूना लगा है. एसबीआई को 2468 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आरोप है कि बैंकों से फ्रॉड किए गए पैसे को विदेशों में भी भेजा गया और काफी प्रॉपर्टी खरीदी गई. तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर पैसा एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भेजा गया.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News