भारत 2024 तक क्या टीबी के खिलाफ टीका तैयार कर लेगा? आईसीएमआर के तहत आने वाले नारी यानी नेशनल एड्स रिसर्च इंस्टीट्यूट पुणे के मुताबिक क्लिनिकल ट्रायल तेजी से चल रहे हैं और 2024 तक पूरे होने की संभावना है. इस वैक्सीन का ट्रायल भारत के 6 राज्यों में 18 साइट्स पर चल रहा है जिसमें 12 हजार से ज्यादा वॉलंटियर शामिल हैं.

ट्रायल के बाद फॉलो अप फरवरी 2024 तक चलेगा जिसके बाद सब सही रहा तो टीबी रोकथाम की वैक्सीन आ सकती है. इस वैक्सीन के ट्रायल में शामिल NARI (नेशनल एड्स रिसर्च इंस्टीट्यूट) पुणे के डॉ सूचित कांबले ने बताया कि, लार संबंधी पोजिटिव पल्मोनरी टीबी मरीजों से स्वस्थ व्यक्तियों में ट्यूबरकुलोसिस के संचार को रोकने के लिए दो टीबी टीकों- वीपीएम 1002 और इम्यूनोवैक की प्रभावकारिता व सुरक्षा को परखने के लिए परीक्षण चल रहे हैं.

ट्यूबरकुलोसिस टीकों की जरूरत है

दरअसल, 2025 तक टीबी के सफाये के भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नये ट्यूबरकुलोसिस टीकों की जरूरत है. कांबले ने कहा, ‘‘ट्यूबरकुलोसिस को रोकने के लिए वीपीएम 1002 और इम्युनोवैक टीकों की प्रभावकारिता व सुरक्षा को परखने के लिए तीसरे चरण का यादृच्छिक परीक्षण छह राज्यों, महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा के 18 शहरों में चल रहा है’’

इस परीक्षण के लिए छह साल या उससे ऊपर के 12000 लोगों का पंजीकरण पूरा कर लिया गया है और अब 2024 तक उसका फोलोअप चलेगा. महाराष्ट्र में आईसीएमआर-एनएआरआई महाराष्ट्र में मुख्य स्थल है और उसने 1593 लोगों का पंजीकरण पूरा किया है. इन लोगों पर 38 महीने के लिए नियमित अंतराल पर नजर रखी जा रही है. पुणे में 2024 तक आखिरी फोलोअप पूरा हो जाने की संभावना है.

2025 तक टीबी के खिलाफ प्रभावी टीका होगा

कांबले ने कहा, ‘‘आंकड़े के विश्लेषण के बाद वैज्ञानिक निष्कर्ष के आधार पर हम इन टीकों की प्रभावकारिता व सुरक्षा के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि 2024 तक या अधिक से अधिक 2025 तक भारत के पास टीबी के विरूद्ध अच्छा व प्रभावी टीका होगा.’’

यह भी पढ़ें.

यूक्रेन संकट के बीच भारत ने दिया शांति प्रयासों में योगदान का प्रस्ताव, रूस ने कहा भारत कोशिश करे तो हमें कोई ऐतराज नहीं

MSP कानून पर आगे बढ़ी केंद्र सरकार: कमेटी के लिए किसान मोर्चा से मांगे नाम, जवाब में मोर्चे ने पूछे ये सवाल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया