पिथौरागढ़: भारत और उसके पड़ोसी देश नेपाल के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास "सूर्य किरण" का 15वां संस्करण आज से शुरू होगा. अभ्यास में दोनों देशों की इन्फैंट्री बटालियन भाग लेंगी. दोनों सेनाओं की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों से परिचित होने के साथ-साथ दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के साथ पर्वत युद्ध रणनीति, आपदा सहायता, पहाड़ी इलाकों में बचाव और राहत कार्य दक्षता को साझा करेंगी.

आतंकवाद विरोधी अभियान का कठिन अभ्यास भी शामिल

साथ ही दोनो सेनाएं मानव सहायता विधियों, जंगल युद्ध, ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ी जाने वाली जंगे और आपदा राहत विधियों पर एक-दूसरे के अनुभव को जानेंगी. इस अभ्यास में पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान को लेकर 48 घंटे का विशेष कठिन अभ्यास शामिल है.

आखिरी "सूर्य किरण" अभ्यास 2019 में नेपाल में हुआ था

यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच ‘इंटरोऑपरेबिलिटी’ और साझा अनुभव विकसित करने की पहल का हिस्सा है. यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करेगा और देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. आखिरी "सूर्य किरण" अभ्यास 2019 में नेपाल में आयोजित किया गया था.

बता दें कि भारत और नेपाल दोनों पड़ोसी देश हैं. इसके साथ ही दोनों राष्ट्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी और ऐतिहासिक स्थिति में बहुत ज्यादा समानता है. स्वतंत्र भारत और नेपाल ने अपने विशेष सम्बन्धों को 1950 के भारत-नेपाल शांति और मैत्री संधि के द्वारा नई ऊर्जा दी.

यह भी पढ़ें-

India Weather Update: मुंबई में आज से भारी बारिश का अनुमान, जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम

चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, अमरिंदर सिंह को भी भेजा गया न्योता

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें