राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने भारतीय क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों की कथित रूप से अवैध तस्करी करने वाले एक गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एनआईए के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

देश की शीर्ष जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि यह गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये छह लोग भारतीय क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध तस्करी में शामिल एक गिरोह का हिस्सा थे.

आरोपियों की पहचान गिरोह के मुखिया कुमकुम अहमद चौधरी उर्फ केके अहमद चौधरी उर्फ असिकुल अहमद और सहालम लस्कर, अहिया अहमद बापन अहमद चौधरी और जमालुद्दीन अहमद चौधरी के रूप में हुई है. एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों के आधार पर रोहिंग्या मुसलमानों को भारतीय क्षेत्र में फिर से बसाने के लिए उनकी अवैध तस्करी से संबंधित है.

धारा 370 और 370 (ए) के तहत मामला दर्ज

एनआईए ने दिसंबर में इस संबंध में सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज किया था. मामला आईपीसी की धारा 370 और 370 (ए) के तहत दर्ज किया गया. एनआईए ने कहा कि रैकेट का मास्टरमाइंड चौधरी बेंगलुरु से इस अवैध तस्करी नेटवर्क को संचालित कर रहा था. इस रैकेट के अन्य सक्रिय सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए हैं. एनआईए अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, आज चौधरी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आज की गई तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज, लेख और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद सैकड़ों नागरिकों की मौत, UN ने कहा- मारे गये 579 लोग

भयानक! सऊदी अरब ने एक साथ 81 लोगों को दी मौत की सजा, मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया