दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भारत सरकार की वोटर आईडी कार्ड (Voter Card) बनाने की फेक वेबसाइट (Website) बनाकर चीटिंग करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने voteridcard.ebharatseva.in नाम की फेक वेबसाइट बनाई हुई थी. इस वेबसाइट को भारत सरकार की वेबसाइट समझकर जब कोई भी शख्स इसे खोलता तो उससे वोटर आईडी बनाने या कुछ भी बदलाव करने के नाम पर 650 रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस लिया जाता था. यूजर्स से लिए गए यह पैसे वॉलेट में जाता जहां से ये गिरोह अपने एकाउंट में इसे ट्रांसफर कर लिया करते थे.

10 हजार से ज्यादा लोग कर चुके थे रेजिस्ट्रेशन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम अंकित कुमार और मनमोहन सिंह है. इन्हें यूपी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने देश के कई शहरों में अपने नेटवर्क बना लिए थे. अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग इनकी वेबसाइट पर रेजिस्ट्रेशन करवा चुके थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस वेबसाइट पर दिए लिंक के जरिये ये दोनों "Razorpay" पेमेंट गेटवे के जरिये पैसा लेते थे. बाद में वॉलेट से पैसा अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया करते थे.

कैसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके के रहने वाले एक शख्स ने वोटर आई कार्ड में कुछ बदलाव कराने के लिए इस वेबसाइट पर रेजिस्ट्रेशन करा था. रेजिस्ट्रेशन के बाद उनके वोटर आईडी कार्ड में कोई बदलाव नही हुआ. तब उन्हें अपने साथ हुई चीटिंग का पता चला. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर साइबर सेल को ट्रांसफर की गई. जिसके बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया