भारत सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया, 5 पैकेट नशीली खेप जब्त

पाकिस्तान सीमा पार से लगातार भारत के खिलाफ नापाक साजिश रच रहा है. अब भारत की सीमा में एक फिर पाकिस्तानी ड्रोन घुसा है, जिसे सीमा सुरक्षा बल (बीएमएफ) ने मौके पर मार गिराया. ये ड्रोन सोमवार तड़के 2:55 पर पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में देखा गया. ड्रोन के साथ प्रतिबंधित सामग्री वाले 5 पैकेट भी बरामद किए गए.

दरअसल, फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारत में संदिग्ध उड़ने वाली किसी चीज की आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद सीमा सुरक्षा बल तुरंत अलर्ट हो गई और गोलीबारी में उसे मार गिराया.

A quadcopter was shot down by BSF troops in the Ferozpur sector in the early morning hours today. Along with the drone, 5 packets containing contraband items were recovered. The quadcopter came to India from the Pakistan side: BSF pic.twitter.com/odDEL9SVpG
— ANI (@ANI) March 7, 2022

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध ड्रोन पर की गोलीबारी
इससे पहले शनिवार को बीएसएफ ने जम्मू में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने पर उस पर गोलीबारी की थी. बीएसफ के जवानों ने उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु पर उस समय गोलीबारी की जब वह अरनिया के नागरिक इलाके में सुबह करीब चार बजकर 10 मिनट पर दाखिल हुआ. अरनिया के इलाके में बीएसएफ के जवानों ने सुबह 4:10 बजे एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी. इसके बाद सैनिकों ने आवाज की दिशा में गोलियां चलाई.

पुलिस की मदद से इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन देखने के 10 मिनट के भीतर करीब 18 गोलियां चलाईं.

ये भी पढ़ें-
यूपी चुनाव के अंतिम चरण के दौरान वोटरों में जबरदस्त उत्साह, बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें, देखें PICS

सुरक्षा के 4 घेरों में रहते हैं पुतिन, यात्रा से पहले मौसम पर भी रखी जाती है नजर, जानिये क्या है रूसी राष्ट्रपति का सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News