मणिपुर में सीएम पर सस्पेंस खत्म, एन बीरेन सिंह को दोबारा चुना गया BJP विधायक दल का नेता

<p style="text-align: justify;">मणिपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है. अब लगातार दूसरी बार होगा जब बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और सह-पर्यवेक्षक किरेन रिजिजू मौजूद रहे.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फैसला सभी की सर्वसम्मति से लिया गया है. यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो. केंद्र सरकार का आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान है.</p> <p style="text-align: justify;">मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है. बीजेपी 2017 में कांग्रेस की 28 सीटों की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों – एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी. हालांकि, इस बार, बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News