Excise officer RP Kirar: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक आबकारी अधिकारी का कहना है कि ‘शराब में सबसे ज्यादा ईमानदारी है.’ खंडवा जिले के आबकारी अधिकारी रामप्रकाश किरार (Ramprakash Kirar) का यह बयान किसी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया है. किरार गुरुवार को खंडवा जिले के जिलाधिकारी के आदेश के बारे में मीडिया को बता रहे थे कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगाये बगैर खंडवा जिले में किसी भी दुकान में किसी भी व्यक्ति को शराब की बिक्री नहीं की जाएगी.

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या शराब खरीदने से पहले व्यक्ति को कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा, इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं. केवल मौखिक है. शराब की दुकान पर सेल्समैन शराब खरीदने वाले व्यक्ति से पूछेगा कि क्या उसे दोनों खुराक लग गये हैं? यदि वह हां कहेगा तो उसे शराब बिक्री की जा रही है. जिसे दोनों खुराक लगे हों, उसी को दारू (शराब) दिया जाएगा. ’

’शराब में सबसे ज्यादा ईमानदारी'

उनसे जब सवाल किया गया कि वे झूठ बोलकर भी शराब खरीद सकते हैं, तो इस पर किरार ने कहा, ‘नहीं नहीं, शराब में सबसे ज्यादा ईमानदारी है.’ यह पूछने पर कि कैसे साबित करोगे कि शराब खरीदने वाले को दोनों टीके लगे हुए हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘यह तो आदमी की स्वयं की ईमानदारी पर है.’

सवाल करने पर कि कोई झूठ बोलकर शराब ले सकता है, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘वह झूठ तो बोल सकता है, परंतु हमको यह उम्मीद है कि (दारू पीने वाले) आदमी सच बोलता है.’ उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 दिसंबर तक जारी रहेगा, जब तक कि प्रदेश की पूरी पात्र जनता को कोरोना वायरस रोधी टीके की दूसरी खुराक न लग जाए.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में अशोक गहलोत की कैबिनेट से तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की, जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

Mehbooba Mufti on Farm Laws: महबूबा मुफ्ती ने कृषि कानून पर PM Modi के फैसले का किया स्वागत, J-K पर की ये मांग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया