दिल्ली के नागरिकों को अब महीने भर के भीतर गड्डा वाली सड़कों से निजात मिल जाएगी. यदि किसी सड़क के निर्माण में कोई खामी पाई जाती है, तो वहां के संबंधित इंजीनियर पर इसकी गाज गिरेगी. दिल्ली वालों को बेहतर सड़कें मिल सकें और वे खराब सड़कों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकें, इसको लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जल्द ही एक ऐप भी लॉन्च करेगा. इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को आदेश दिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें बेहतर सड़कें भी शामिल हैं.

महीनेभर के भीतर गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें
मनीष सिसोदिया ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग दिल्ली के अंतर्गत आने वाली सभी 1300 किमी की सड़कों की जांच की जाए और जिन स्थानों पर सड़कों में पैचवर्क व मरम्मत की जरुरत है, उसे एक महीने के भीतर पूरा किया जाए. मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत का काम बिना किसी देरी के बेहतर ढंग से होना चाहिए और यदि कार्य में देरी होती है या कोई खामी पाई जाती है तो संबंधित इंजिनियरों के खिलाफ करवाई की जाएगी.

पीडब्ल्यूडी दिल्ली करेगा मोबाइल एप लॉन्च
दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनकी शिकायतों पर तुरंत करवाई की जाए इसको लेकर पीडब्ल्यूडी दिल्ली जल्द ही एक मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच करेगी. इस एप्लीकेशन के माध्यम से दिल्ली के नागरिक ख़राब सड़कों को लेकर शिकायत कर पाएंगे.

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा- अब तक 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए

Russia Ukraine War: EU का पुतिन के खिलाफ बड़ा एक्शन, यूरोप में रूसी राष्ट्रपति की संपत्ति करेगा जब्त

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली