पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केन्द्र सरकार पर करार हमला किया है. चेतला में टीएमसी वर्कर्स कन्वेंशन के दौरान बंगाल सीएम ने कहा कि वे हमारे साथ राजनीतिक लड़ाई नहीं जीत सकते हैं. इसलिए, जिस तरह उन्होंने कांग्रेस को रोकने के लिए एजेसिंयों की मदद ली, उसी तरह का काम कर रहे हैं.

ममता बनर्जी ने कहा कि वे पूछताछ के लिए लगातार बुला रहे हैं, लेकिन वास्तविकता ये है कि जिन लोगों का वाकई में ना नारदा स्टिंग में है, उन्हें नहीं बुलाया गया है. भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी वर्कर्स कन्वेंशन के दौरान सीएम ममता ने कहा कि सिर्फ भगवान ही जानते हैं कि 2021 में किस तरह से चुनाव कराए गए हैं.

उन्होंने कहा कि केन्द्र ने झूठ बोला, वे अभी भी नहीं हरा सकते. नंदीग्राम में मेरे ऊपर हमला के पीछे षडयंत्र था. 1000 गुंडे बाहर से आए और बंगाल को बरगलाया. ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी से कोयला घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ को लेकर भी केन्द्र पर हल्ला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है, और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है.

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही उप-चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है, टीएमसी नेताओं को केन्द्रीय जांच एजेंसियों की तरफ से समन भेजा जा रहा है. बंगाल सीएम ने कहा कि बीजेपी की तरफ से रची गई साजिश के चलते उन्हें दोबारा उप-चुनाव में जाना पड़ रहा है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया