मसाज पार्लर में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, DCW ने महिला को छुड़ाया, दिल्ली पुलिस-MCD को भेजा नोटिस

दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक स्पा और मसाज सेंटर के अंदर चलाए जा रहे सेक्स रैकेट के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने एक महिला को छुड़ाया और  दिल्ली पुलिस समेत उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया है.

सोमवार को दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल आया था, जिसमें एक मसाज पार्लर के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट और उसमें 27 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के प्रयास के संबंध में शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने पर आयोग की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ वहां पहुंची और महिला को छुड़ाया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी के साथ कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

आयोग ने मांगा लड़कियों का ब्योरा

आयोग ने गिरफ्तार आरोपियों और मसाज पार्लर से छुड़ाई गई लड़कियों का ब्योरा भी मांगा है. आयोग की तरफ से जारी नोटिस में पुलिस और एमसीडी से पूछा है कि जहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, उस परिसर को सील करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. डीसीडब्ल्यू की तरफ से नोटिस में एमसीडी से मसाज पार्लर को दिए गए लाइसेंस का विवरण और एमसीडी द्वारा परिसर में अब तक किए गए निरीक्षणों का विवरण प्रदान करने के लिए भी कहा है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘हम स्पा और मसाज सेंटरों में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का मामला लगातार उठा रहे हैं. हमने दिल्ली में स्पा और मसाज पार्लरों में चल रहे ऐसे कई सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, लेकिन अब भी हजारों स्पा राजधानी में अवैध रूप से वेश्यावृत्ति रैकेट चला रहे हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस और एमसीडी की जवाबदेही तय करने की जरूरत है और इस देह व्यापार के सरगनाओं और उनके साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों को गिरफ्तार करने की जरूरत है.'

Brooklyn Subway Shooting Live: न्यूयॉर्क सिटी सबवे स्टेशन पर गोलीबारी-धमाका, 13 लोग घायल, कई बम भी बरामद

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने तोड़े कोविड नियम, अब लगेगा जुर्माना

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News