Commercial cylinder Price Hike: तेल की बढ़ती कीमतों से पहले ही आम जनता परेशान है. अब कमर्शि‍यल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है. कमर्शियल सिलेंडर के लिए एलपीजी की कीमतों में आज से 266 रुपये की बढ़ोतरी हो गई. दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 2000.50 रुपये होगी जो पहले 1734 रुपये थी. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1693 रुपये से बढ़कर 1734 रुपये हो गया था. कोलकाता में 1805.50 रुपये, मुंबई में 1685.00 रुपये और चेन्नई में 1867.50 रुपये हो गया था. 6 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनियों ने नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट्स में इजाफा किया था.

आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर के रेट्स चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आपको इस लिंक https://www.iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview पर क्लिक करना होगा. यहां आपको सब्सिडी और नॉन सब्सिडी दोनों ही तरह के सिलेंडर के प्राइस दिए होंगे.

ये भी पढ़ें-
Petrol Diesel Price 1 November: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Lottery Prize: एक झटके में बदल गई इस शख्स की किस्मत! बैठे-बिठाए एक साथ लगी 20 लॉटरी, जीते इतने रुपये

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया