बजट सत्र के दूसरे भाग के तहत सोमवार को एक बार फिर संसद की कार्यवाही शुरू हुई. आज संसद के दोनों सदनों में कई विधेयक पेश किए जाने हैं. सोमवार को शुरुआत से ही संसद में हंगामा देखने को मिला. विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित भी करना पड़ा.

भारत बंद पर चर्चा की मांग

सुबह करीब साढ़े 9 बजे जैसे ही संसद की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही राज्यसभा में सीपीआई और सीपीआई (एम) के सांसदों ने केंद्रीय सरकार की निजीकरण की पॉलिसी के विरोध में चल रहे 2 दिनों की हड़ताल पर चर्चा करने की मांग की.

कांग्रेस और अन्य दलों ने महंगाई का उठाया मुद्दा

कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने लोकसभा में ड्रग्स की कीमतों में बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी और अन्य चीजों की बढ़ती कीमत को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया और इस पर चर्चा की भी मांग की. वहीं DMK सांसद तिरुचि शिवा ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया और चर्चा की मांग की.

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर आप सांसद की मांग

आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी का मुद्दा उठाया. उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस देकर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यूट्यूब और दूरदर्शन पर रिलीज करने की मांग की.

महंगाई पर राज्यसभा की कार्य़वाही रुकी

महंगाई को लेकर कार्य़वाही शुरू होते ही सांसद राज्यसभा में चर्चा की मांग कर रहे थे. जब इस पर बात नहीं बनी तो सभी विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस वजह से सुबह करीब 11:30 बजे राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

ये विधेयक रखे गए

इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में वित्त विधेयक (Finance Bill) को मंजूरी के लिए पेश किया. इस विधेयक को लोकसभा में 39 संशोधनों के बाद शुक्रवार को मंजूरी दी गई थी. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में करीब 12 बजे संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (द्वितीय संशोधन) विधेयक पेश किया.

गृह मंत्री ने पेश किया आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022

लोकसभा में करीब 12:25 मिनट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 पेश किया. इस विधेयक को आपराधिक मामलों और पुलिस की जांच के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Watch: बंगाल विधानसभा में हंगामा, बीजेपी और टीएमसी विधायकों में हाथापाई, कपड़े फाड़े

असम: सीएम हिमंत की मांग- समीक्षा कर नए सिरे से बनाया जाए NRC, AASU से चल रही है चर्चा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया