महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच तनातनी जारी है. अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पीएम मोदी के सामने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कटाक्ष किया है. अजित पवार ने शनिवार को कहा कि उच्च पदों पर आसीन कुछ लोग अनावश्यक टिप्पणियां कर रहे हैं जिन्हें राज्य के लोग स्वीकार नहीं कर सकते. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता पवार ने पुणे के एमआईटी कॉलेज परिसर में यह बयान दिया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल कोश्यारी विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मौजूद थे.

दरअसल, महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार और विपक्षी बीजेपी ने भी हाल में की गई कोश्यारी की इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी कि समर्थ रामदास छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु थे. शनिवार को पीएम मोदी के संबोधन से पहले अजित पवार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के संज्ञान में एक बात लाना चाहते हैं कि उच्च पदों पर आसीन कुछ लोग इन दिनों अनावश्यक टिप्पणियां कर रहे हैं जिन्हें महाराष्ट्र और इसके लोग स्वीकार नहीं कर सकते.

एनसीपी नेता ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी माता राजमाता जिजाऊ ने स्वराज्य स्थापित किया. महात्मा ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्री फुले (महाराष्ट्र के दोनों समाज सुधारकों) ने स्त्री-शिक्षा की बुनियाद डाली. हमें किसी के प्रति बिना कोई क्षोभ रखे तथा विकास कार्यों के बीच में राजनीति को लाए बगैर उनकी धरोहर को आगे ले जाने की जरूरत है.'

कोश्यारी के किस बयान पर आपत्ति
कोश्यारी ने पिछले रविवार को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज और चंद्रगुप्त मौर्य का उदारहण देते हुए गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला था. उन्होंने कहा था, ‘इस भूमि पर कई चक्रवर्तियों (सम्राट), महाराजाओं ने जन्म लिया, लेकिन चाणक्य न होते तो चंद्रगुप्त के बारे में कौन पूछता? समर्थ (रामदास) न होते तो छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कौन पूछता.'

कोश्यारी ने कहा था, "मैं चंद्रगुप्त और शिवाजी महाराज की योग्यता पर सवाल नहीं उठा रहा हूं. जैसे एक मां, बच्चे का भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उसी तरह हमारे समाज में एक गुरु का भी बड़ा स्थान है."

ये भी पढ़ें-

नहीं थम रही मॉस्को की बमबारी, जंग और तबाही के बीच आज अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन और रूस होगा आमने-सामने

क्या कल से लगेगा महंगाई का झटका? पेट्रोल-डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर तक हो सकता इजाफा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली