तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं से सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले में मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान अभिनेता प्रकाश राज भी वहां मौजूद थे. तेलंगाना के मुख्यमंत्री आज राज्य के एक दिवसीय दौरे पर हैं.

केसीआर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे. यह भेंट भाजपा की कथित ‘जन विरोधी’ नीतियों के लिए उनके अभियान का हिस्सा है. राव को ‘केसीआर’ के नाम से भी जाना जाता है. टीआरएस के सूत्रों ने बताया था कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बेगमपेट हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुए राव का मुख्यमंत्री ठाकरे के साथ उनके आवास पर दोपहर के भोजन का भी कार्यक्रम है.

Telangana CM K Chandrashekar Rao meets Maharashtra CM Uddhav Thackeray and his cabinet ministers and leaders at Varsha bungalow – Maharashtra CM’s official residence in Mumbai.

Actor Prakash Raj was also present. pic.twitter.com/nYHrkpofJ9
— ANI (@ANI) February 20, 2022

सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद राव पवार के आवास जाएंगे और राष्ट्रीय राजनीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे. राव शाम में हैदराबाद लौटेंगे. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने पिछले हफ्ते राव को फोन किया था और उन्हें मुंबई आमंत्रित किया था. ठाकरे ने भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और संघीय भावना को बनाए रखने के लिए राव की "लड़ाई" को "पूर्ण समर्थन" देने की घोषणा की है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा था कि राव से मिलने के बाद इस मुद्दे पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी.

राव के प्रयासों की सराहना करते हुए ठाकरे ने कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने देश को विभाजनकारी ताकतों से बचाने के लिए सही समय पर आवाज उठाई है. पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने हाल में राव को फोन किया था और उनकी "लड़ाई" को समर्थन दिया था. राव ने देवेगौड़ा से कहा था कि वह बेंगलुरू आकर उनसे इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे.

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पिस्तौल-मैगजीन समेत अस्ला बारूद बरामद

ये भी पढ़ें- Punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग आज, अमरिंदर-सिद्धू और चन्नी समेत इन नेताओं की किस्मत दांव पर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली