महाराष्ट्र: नारायण राणे की गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे कई सवाल, क्या पर्दे के पीछे के गृहमंत्री हैं अनिल परब?

शिवसेना नेता और मंत्री अनिल परब क्या पर्दे के पीछे के गृह मंत्री है ? ये सवाल इस लिए पूछा जा रहा है क्योंकि महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में गृह विभाग NCP के पास है लेकिन केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश गृहमंत्री दिलीप वलसेपाटील नहीं बल्कि अनिल परब ने पुलिस अधिकारियों को दिए. अनिल परब के पुलिस अधिकारियों को राणे की गिरफ्तारी के आदेश देने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.  वहीं क्लिप वायरल होने के बाद नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस द्वारा जो आरोप पिछले कुछ महीनों से लगाए जा रहे थे उनमें सच्चाई लगने लगी है.

परब की क्लिप वायरल होने के बाद फडणवीस के आरोपों में लग रहा दम

दरअसल पुछले कुछ महीनों से नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आरोप लगा रहे हैं  कि राज्य का गृह मंत्री आखिर कौन है? वहीं अनिल परY की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद अब फडनविस के आरोपो में दम लग रहा है. बता दें कि वायरल वीडियो में अनिल परब साफ साफ आदेश देते सुने जा सकते हैं कि नारायण राणे को हिरासत में लिया जाए. इस क्लिप के वायरल होने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या पर्दे के पीछे के गृहमंत्री अनिल परब है?

राणे की गिरफ्तारी को लेकर अनिल परब सवालों के घेरे में

वहीं केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को जिस वक्त रत्नागिरी में पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी उससे पहले अनिल परब की सक्रियता भी कई सवाल खड़े कर रही है.  इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है

कौन हैं अनिल परब

अनिल परब सीएम उद्धव ठाकरे के काफी करीबी बताए जाते हैं. वह पेशे से वकील हैं और उन्हें कानून का अच्छा जानकर माना जाता है. अभीनेत्री कंगना राणावत और अर्णब गोस्वामी पर हुई कार्रवाई के पीछे भी अनिल परब का दिमाग होने की बात कही जाती है. गौरतलब है कि वसूली कांड में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के पूर्व एपीआई सचिन वाजे भी अनिल परब पर वसूली करवाने के आरोप लगा चुके हैं ।

बीजेपी बना रही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन

इधर बीजेपी ने अनिल परब की वीडियो क्लिप सामने आने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन बनाया है .बीजेपी का कहना है कि राणे की गिरफ्तारी केवल व्यक्तिगत दुश्मनी निभाने के लिए ही करवाई गई है. उन पर जो धाराएं लगाई गई हैं वो बेलेबल थी बावजूद इसके राणे को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि  इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई 17 तारीख को होगी.

ये भी पढ़ें

चमत्कार: गुजरात के आरव पत्नी को तलाक देकर बने आयशा पटेल, अब पत्नी बनकर हैं खुश, पढ़ें पूरी कहानी

Afghanistan Crisis:बिना पासपोर्ट वाले भी अफगानी नागरिक भी कर सकतें हैं ई-वीज़ा के लिए आवेदन, जानें क्या है तरीका

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News